Home खबर

Jharkhand IPS officers transferred : झारखंड सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, अजय लिण्डा होगें चाईबासा के नये एसपी, इंद्रजीत महथा को टाटीसिलवे रांची समादेष्टा बनाया गया, अंशुमन कुमार बने जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा

Chaibasa : झारखंड सरकार शनिवार की देर शाम राज्य के कई पुलिस अधीक्षकों का फेरबदल किया गया है। इसकी अधीसूचना भी जारी कर दी गयी है। अजय लिण्डा पुलिस अधीक्षक , पलामू को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, प सिंहभूम, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया। दीपक कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिन्हा अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, आईआरबी0-01, जामताड़ा के प्रभार में भी रहेंगे। डॉ शम्स तनेज, एआईजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand IPS officers transferred : झारखंड सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, अजय लिण्डा होगें चाईबासा के नये एसपी, इंद्रजीत महथा को टाटीसिलवे रांची समादेष्टा बनाया गया, अंशुमन कुमार बने जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा महथा पुलिस अधीक्षक, प सिंहभूम चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा, झासपु-02, टाटीसिलवे, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजय रंजन सिंह समादेष्टा, झासपु-02 , टाटीसिलवे, राँची को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा . आईआरवी-02, चाईबासा, कैम्प-मुसावनी के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजीव कुमार पुलिस अधीक्षक, सिगडेगा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। कुसुम पुनिया, समादेष्टा, झासपु-10, होटवार, रॉची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संध्या रानी मेहता, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा , झासपु-10, होटवार, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंशुमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा (अतिरिक्त प्रभार-समादेष्टा, आईआरवी-01, जामताड़ा ) को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा, झासपु-6, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। पीयूष पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, देवघर को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version