खबरjharkhand-ips-transfer-झारखंड में फिर से 2 आइपीएस का तबादला, कोल्हान के डीआइजी सिर्फ...
spot_img

jharkhand-ips-transfer-झारखंड में फिर से 2 आइपीएस का तबादला, कोल्हान के डीआइजी सिर्फ 4 माह में हटा दिये गये, जानिये तबादला की खबर

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड सरकार में लगातार तबादला हो रहा है. इस कड़ी में झारखंड सरकार ने दो आइपीएस का तबादला कर दिया है. इसके तहत कोल्हान के डीआइजी असीम विक्रांत मिंज का ताबदला कर दिया गया है. उन्होंने प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बोकारो बनाया गया है यानी आइजी बोकारो रेंज बनाया गया है. इसके अलावा पंकज कंबोज को डीआइजी रांची के पद से हटाकर आइजी रांची बनाया गया है. वे प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. पंकज कंबोज के पास डीआइजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का भी प्रभार है. उनका यह ताबदला सोमवार को किया गया. आपको बता दें कि 5 जुलाई 2021 को ही कोल्हान के डीआइजी के तौर पर असीम विक्रांत मिंज को पदस्थापित किया गया था. उनको राजीव कुमार सिंह को पद से हटाकर डीआइजी बनाया गया था. अभी कोल्हान के डीआइजी के पद को खाली रखा गया है. रांची जोन के आइजी पंकज कंबोज और बोकारो का आइजी बनाये गये असीम विक्रांत मिंज को उनके डीआइजी के ही वेतनमान में यह पदस्थापन किया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading