खबरjac-president-and-vice-president-declared : जैक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अधिसूचना जारी, डॉ अनिल...
spot_img

jac-president-and-vice-president-declared : जैक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अधिसूचना जारी, डॉ अनिल कुमार महतो बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने विनोद सिंह

राशिफल

अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विनोद सिंह को बनाया गया है. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग ने मंगलवार को जारी किया है. वहीं विनोद सिंह जैक के उपाध्यक्ष बनाये गये है. अनिल महतो इससे पूर्व रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर रही चुके है. वहीं विनोद बिहारी विश्वविद्यालय कोल्हान के प्रोफेसर रह चुके है. जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नियुक्ति के कारण कई अहम फैसले रूके हुए थे. इसमें 10वीं-12वीं की परीक्षा से लेकर कई अन्य फैसले शामिल है. गौरतलब है कि जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद 15 सितंबर 201 से ही खाली थी. जिसके बाद मंगलवार 18 जनवरी 2022 को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अधिसूचना जारी की गयी है. वहीं एक माह पूर्व झारखंड के शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति किये जाने की घोषणा की थी. जिस अधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी नहीं की गयी थी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading