जमशेदपुर : झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन एवं वीर शहीद सांसद सुनील महतो जयंती के उपलक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू के नेतृत्व में बर्मामाइंस क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सुनील महतो की धर्मपत्नी सुमन महतो, विशिष्ट अतिथि मोहन कर्मकार, शामिल थी. वहीं हिदायतुल्लाह खान, राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, आस्तिक महतो, मनोज यादव, समाजसेवी शौकत खान, दिनेश प्रसाद, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह, देव जीत मुखर्जी, इंद्रजीत घोष, सतनाम सिंह, नारायण सोरेन, दमन चंद्र मांझी, नीता सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस रक्तदान शिविर में वीबीडीए टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया गया. जिसमें कुल 158 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महावीर मुर्मू ने कहा कि गुरुजी जिस प्रकार झारखंड राज्य अलग करने के लिए आंदोलन किये उन्हीं का देन है कि झारखंड राज्य अलग हुआ है, उनका सोच था कि यहां समाज के अंतिम लोगों तक पूर्ण रूप से विकास पहुंचे एवं पूर्व वीर शहीद सांसद सुनील महतो का भी यही सोच था कि झारखंड एक खुशहाल राज्य बने. रक्तदान शिविर का आयोजन कराने में मुख्य रूप से बमभोला सिंह,अभिषेक सिंह राजपूत, बिलटु हांसदा, मनोज तांती, सूरज गौर, पप्पू उपाध्याय, मनोज शर्मा, रुपेश आहूजा, बबलू टू डू, संजय सिंह सरदार, बंटी महंती, करण कालिंदी, राजन टाइबरकर, सुनील गुप्ता, सागर कानूनगो, बलजीत सिंह, अमरिक सिंह, सोनू सिंह, रामचंद्र हांसदा, अर्जुन हेंब्रम, सुनील मुर्मू, अभिषेक पंडा, पितांबर हांसदा, गोपाल हांसदा, रामचंदर सोरेन के अलावे कई सहयोगियों का सहयोग रहा.