
रांची : झारखंड में न्यायिक सेवा के अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला किया गया है. इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अंबुजनाथ के द्वारा बीती रात अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना के मुताबिक रविशंकर मिश्रा अब जमशेदपुर के नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे. जबकि जमशेदपुर में रहे अजित कुमार सिंह अब सरायकेला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे. जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारियों का प्रमोशन भी किया गया है. 72 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि पांच मुख्य जिला न्यायाधीशों व 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए है.
– मुख्य जिला न्यायाधीश, जिनका तबादला हुआ
पीयूष कुमार : रांची फैमिली कोर्ट से दुमका फैमिली कोर्ट
राजेंद्र बहादुर पाल : प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट देवघर से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश लोहरदगा
महेंद्र प्रसाद : सचिव,झारखंड विधानसभा रांची से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सिमडेगा
ओम प्रकाश पांडे : प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट बोकारो से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जामताड़ा
सत्यप्रकाश : प्रधान जज फैमिली कोर्ट धनबाद से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खूंटी
– जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिनका तबादला हुआ
रवि शंकर मिश्रा : चाईबासा से जमशेदपुर
पवन कुमार : दुमका से बोकारो
अनिल कुमार : गिरिडीह से तेनुघाट
विनोद कुमार सिंह : गिरिडीह से डाल्टेनगंज
चौधरी एहसान मोइज : लोहरदगा से घाटशिला
कमलेश कुमार शुक्ला : साहेबगंज से घाटशिला
गुलाम हैदर : जामताड़ा से कोडरमा
शीरीष दत्त त्रिपाठी : चतरा से जामताड़ा
अजित कुमार सिंह : जमशेदपुर से सरायकेला
रामबचन सिंह : घाटशिला से सिमडेगा
अविनाश कुमार दुबे : धनबाद से साहेबगंज
राजेश कुमार : जगह तय नहीं
ओंकारनाथ चौधरी : जगह तय नहीं