रांची : झारखंड के रांची स्थित मोराबादी में कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड (कैज) की बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद ने की. बैठक में आगामी 25, 26 जून को जमशेदपुर में कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं 22 23, 24 जुलाई 2022 को खेल गांव रांची में राज्य कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें झारखंड के गठन के साथ-साथ राज्य में कराटे की एक मात्र संस्था कैज के द्वारा ही राज्य के 18 जिलों में कराटे खेल को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है. कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाड़ियों ने विगत राष्ट्रीय खेल में छह पदक प्राप्त कर झारखंड सरकार से कैश अवार्ड दिया गया एवं झारखंड सरकार में सीधी नियुक्ति भी की गयी. नन्दजी प्रसाद ने सिधी नियुक्ती के लिए मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री के साथ-साथ सभी विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है. बैठक के उपरान्त कैज के पदाधिकारियों खेल सचिव एवं खेल निदेशक से मिलकर विगत राष्ट्रीय खेल में पांचवें से आठवें स्थान प्राप्त कराटे के खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी खेल के खिलाड़ियों को सिधी नियुक्ती देने का आग्रह किया. इस प्रतिनिधि मंडल में कैज के अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद, उपाध्यक्ष विमल आनन्द नाग, सचिव राहुल कुमार गोप, सहसचिव राजेश महन्ती, राष्ट्रीय खेल में पांचवें से आठवें स्थान प्राप्त कराटे खिलाड़ी अरविन्द पांडे, राकेश कुमार गोप, जितेन्द्र एक्का एवं कैज के सदस्य कमल किशोर कच्छप, गुलाम जावेद, नौशाद खान, ईबरार अंसारी, चन्दन कुमार आदि शामिल थे.