जमशेदपुर : झारखंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गयी. इससे पहले दिल्ली से उनके शव को विशेष एंबुलेंस से जमशेदपुर के साकची स्थित उनके आवास लाया गया, जहां लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी. उनका अंतिम दर्शन किया. इसके बाद उनकी पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ साकची भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया गया. वहां उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. राष्ट्रीय ध्वज पर शरीर लिपटा था और पुलिस के जवानों ने अपनी राइफलों को झुकाकर उनको सलामी दी. (नीचे देखें पूरी खबर)
इस मौके पर जमशेदपुर पुलिस का प्रतिनिधित्व सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने किया. उन्होंने उनको अंतिम सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर अधिवक्ता, न्यायिक जगत से जुड़े लोगों के अलावा राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग जुटे थे. आपको बता दें कि झारखंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय का मंगलवार की देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था. वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद काफी दिनों तक बीमार थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रहे. जमशेदपुर में ही वे पले-बढ़े थे और यहीं जमशेदपुर कोर्ट में उन्होंने प्रैक्टिस की और फिर न्यायिक जगत में ऊंचे पदों पर रहे और झारखंड के लोकायुक्त के पद पर आसीन थे कि उनका बीच में ही उनका निधन हो गया.