खबरjharkhand-mines-झारखंड के 9 खनिज ब्लॉक की होगी नीलामी, पश्चिम सिंहभूम के तीन...
spot_img

jharkhand-mines-झारखंड के 9 खनिज ब्लॉक की होगी नीलामी, पश्चिम सिंहभूम के तीन आयरन ओर माइंस की भी नीलामी की प्रक्रिया शुरू

राशिफल

रांची : भारत सरकार के खनन मंत्रालय ने राज्य के 9 खनिज ब्लॉक की नीलामी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. भारत सरकार ने अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रुल्स 2015 यथा संशोधित 2021 और मिनरल ऑक्शन रुल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत यह नीलामी की जा रही है. खनिज धारित क्षेत्रों को खान मंत्रालय भारत सरकार के निर्धारित नियम एवं प्रावधानों के तहत खनिज ब्लॉक तैयार करते हुए नीलामी की प्रक्रिया भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड ने प्रारंभ कर दी है. भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने हेतु विभिन्न समाचार पत्रों एवं एमएसटीसी के पोर्टल के साथ विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है. यह प्रक्रिया खान मंत्रालय भारत सरकार से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन )रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है.
इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी-1. रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू, 2. चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला, 3. चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची, 4. लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला, 5. हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज ब्लॉक-1, रामगढ़, 6. हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज ब्लॉक -2, रामगढ़, 7. मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम, 8. घाटकुरी लौह अयस्क ब्लॉक 1, पश्चिमी सिंहभूम और 9. घाटकुरी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक 2, पश्चिमी सिंहभूम.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading