खबरjharkhand-ministers-झारखंड के सभी मंत्रियों को मिला 20 सूत्री जिला क्रियांवयन समिति का...
spot_img

jharkhand-ministers-झारखंड के सभी मंत्रियों को मिला 20 सूत्री जिला क्रियांवयन समिति का प्रभारी, मिथलेश ठाकुर को जमशेदपुर, बन्ना गुप्ता को सरायकेला-खरसावां, चंपई को दुमका, देवघर समेत अन्य जिलों का प्रभार, देखें पूरी सूची

राशिफल

रांची : झारखंड के मंत्रियों के बीच 20 सूत्री जिलों का प्रभार बांट दिया गया है. दरअसल यह 22 फरवरी को ही अधिसूचित किया गया था. उसी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है. 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्‍यक्ष के लिए मुख्‍यमंत्री की सहमति के बाद राज्‍यपाल ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है. सभी जिलों के अध्यक्ष इस प्रकार हैं-आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा और बोकारो का अध्यक्ष बनाया गया है. रामेश्वर उरांव को खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिले के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. इसी तरह चंपई सोरेन को दुमका, देवघर, जामताड़ा, जोबा मांझी को पलामू, पाकुड़, लातेहार, सत्यानंद भोक्ता को रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धनबाद, सरायकेला-खरसावां जिला, बादल पत्रलेख को गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम यानी चाईबासा, मिथिलेश कुमार ठाकुर को चतरा, पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर, हफीजुल हसन को कोडरमा, गिरिडीह, जगरनाथ महतो को रांची जिम्मा दिया गया है. इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति प्रदान कर दी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading