जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत झारखंड के कई सांसदों ने मुलाकात कर ली. सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी. गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन है, जिसको पूरे देश के स्तर पर मनाया जा रहा है. इस दौरान झारखंड के सांसदों से झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान यह कहा गया कि संगठन को धार देने के लिए फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद दौरा पर आयेंगे. संसद भवन स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से यह मुलाकात हुई. सभी ने उनके उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की. उनसे मिलने वालों में झारखंड के धनबाद के सांसद पीएन सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, पलामू के सांसद बीडी राम एवं झारखंड भाजपा के प्रभारी दिलीप सेठिया भी थे.