रांची: भाकपा माओवादी संगठन का टॉप कंमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विनय यादव पर झारखंड सरकार ने 15 लाख का ईनाम रखा है. उसे बिहार के औरंगाबाद के इलाके से गिरफ्तार किया गया है. विनय बिहार के औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा का रहने वाला है. उसे झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर माना जाता है. विनय पर झारखंड-बिहार में 100 से भी अधिक नक्सल हमलों को अंजाम देने का आरोप है. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार विनय से बिहार व झारखंड की पुलिस पूछताछ कर रही है. विनय यादव पिछले तीन दशक से माओवादी संगठन में सक्रिय रहा है.2015-16 में बिहार के गया औरंगाबाद और पलामू सीमा पर कोबरा के जवानों पर हमला हुआ था. जिस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हुए थे. उस हमले में भी विनय यादव का हाथ माना जाता है. 2005 के बाद हुए अधिकांश नक्सली हमलों में विनय यादव की सक्रिय भूमिका रही है.