खबरjharkhand-governor-झारखंड की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को दी गयी विदाई, अपने गांव...
spot_img

jharkhand-governor-झारखंड की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को दी गयी विदाई, अपने गांव चली गयी द्रौपदी मुर्मू, नये राज्यपाल 14 जुलाई को शपथ लेंगे, मंगलवार को झारखंड आयेंगे, अतिथियों का लगेगा जमावड़ा

राशिफल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को रांची एयरपोर्ट पर विदाई देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन.

रांची : झारखंड की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर, ओड़िशा रवाना हो गई. जाने से पूर्व वे राजभवन के सभी पदाधिकारियों औ र कर्मचारियों से मिली तथा कार्य मे सहयोग हेतु आभार प्रकट किया. इसके बाद वे रांची स्थित बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पहुंची, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे और उनको विदाई दी और अपना सहयोग देने के लिए आभार जताया. इस मौके पर भावुक हुई द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य के लोग काफी सरल है और राज्य में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ साथ कृषि पर भी जोर देने की जरूरत है. इस मौके पर विदाई देने के लिए राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, महाधिवक्ता राजीव रंजन, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा समेत अन्य ने राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी. अब नये राज्यपाल रमेश बैस झारखंड मंगलवार 13 जुलाई को पहुंचेंगे. 14 जुलाई को राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वे शपथ लेंगे. इसको लेकर अतिथियों के आने की संभावना है, जिसके लिए रांची का सर्किट हाउस समेत तमाम अतिथिशाला बुक हो चुके है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading