खबरjharkhand-pays-homage-to-bhagwan-birsa-munda-कृतज्ञ झारखंड ने दी 'धरती आबा' भगरान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, याद...
spot_img

jharkhand-pays-homage-to-bhagwan-birsa-munda-कृतज्ञ झारखंड ने दी ‘धरती आबा’ भगरान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, याद किये गये ‘बाबा’

राशिफल

राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री मिथलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर.

रांची/जमशेदपुर : झारखंड के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर झारखंडवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा. इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

जमशेदपुर में धरती आबा को श्रद्धांजलि देते डीसी रविशंकर शुक्ला व एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन.


जमशेदपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन ने बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उपायुक्त ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए. वरीय पुलिस अधीक्षक ने धरती आबा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए इनका जीवन प्रेरणास्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था.इसी तरह कई सारे राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी अपने पूरे दल बल के साथ भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ भारतीय जन मोरचा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी थे. इन लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को अपना आदर्श बताया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading