खबरjharkhand-police-mens-association-election-झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव अध्यक्ष को मिले 450 मत और उपाध्यक्ष...
spot_img

jharkhand-police-mens-association-election-झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव अध्यक्ष को मिले 450 मत और उपाध्यक्ष 342 वोट से जीते, एसोसिएशन के मंत्री है टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के बॉडीगार्ड

राशिफल

छोटेलाल महतो.

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जमशेदपुर जिला बल का परिणाम सामने आ गया है. मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र साहू ने बाजी मारी है, जिन्हें 485 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं उपाध्यक्ष का पद सत्यजीत यादव ने अपने नाम किया, जिन्हें 342 वोट मिले. इसके अलावा मंत्री पद के लिए छोटेलाल महतो 569 मतों से विजय हुए. छोटेलाल महतो टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के अध्यक्ष है. कोषाध्यक्ष उपेंद्र पासवान को 391 मत मिले. संयुक्त मंत्री पद पर गणेश मुंडा ने 503 मतों से बाजी मारी. अंकेक्षक पद के लिए बृहस्पति कुमार स्वांसी को 472 मत प्राप्त हुए. वहीं केंद्रीय सदस्य के रूप में सुमित महतो को 522 प्राप्त हुए. मतगणना के दौरान शनिवार देर शाम तक गोलमुरी पुलिस लाइन में चहल-पहल दिखती रही. सबसे पहले सुबह 9 बजे अध्यक्ष पद के लिए मतगणना खत्म हुई. इसके बाद धीरे-धीरे कर सभी पदों के लिए मतगणना होती चली गई जिस तरह जीत करीब आती जा रही थी. उसी तरह पुलिसकर्मी अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जमशेदपुर जिला बल में जीते प्रत्याशी अब देवघर में केंद्रीय कमेटी पर हाथ आजमाएंगे, इसके लिए देवघर में 14 दिसंबर को चुनाव होना है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading