खबरjharkhand police proud - गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिस...
spot_img

jharkhand police proud – गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, झारखंड पुलिस के एक डीएसपी को राष्ट्रपति वीरता पदक और 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा मेडल, देखें सूची

राशिफल

रांची : झारखंड में गणतंत्र दिवस पर नौ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. इसमें झारखंड के एक अधिकारी को राष्ट्रपति वीरता पदक देने की घोषणा हुई है. वहीं 12 पुलिस जवानों को सराहनीय सेवा के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं नौ अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक दी जाएगी. इन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा. इसे लेकर केंद्रीय मंत्रालय ने पदक पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड में एक को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक : झारखंड से रांची डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.
इन्हें मिलेगा पुलिस वीरता पदक : झारखंड से पुलिस वीरता पदक के लिए नौ पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की गयी है. इसमें सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) अरुण कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक (एडिसन्ल एसपी) विपुल पांडे, एसआइ सतेन्द्र कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज, सीटी नवीन नवल, एसआइ अरुण कुमार सिंह सम्मानित किया जाएगा. वहीं पहली बार पुलिस वीरता पदक (पीएमजी) उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) राजेन्द्र कुमार और अवर निरीक्षक (एसआइ) जौन मुर्मू को सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम)-
झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलेगा. इनमें जमशेदपुर के हवलदार बच्चन सिंह, चाइबासा एसपी ऑफिस के सब इंस्पेक्टर तुफौल खान, रांची जैगोर इंस्पेक्टर शंकर कामती, पुलिस वॉयरलेस के इंस्पेक्टर टेक्निकल राजीव कमल, रांची होटवार के सब इंस्पेक्टर (आर्म्ड) गुरुदेव ठाकुर, रांची सब इंस्पेक्टर (आर्म्स) के सिंहराज तामंग, रांची होटवार आरमोरर सब इंस्पेक्टर के एमडी अरसद खान, रांची एएसआइ रंजीत कुमार, रांची हवलदार के अमित कुमार, प्रभा केरकेटा और संजय कुमार गोराई को सम्मानित किया जाएगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading