खबरjharkhand-political-big-news-झारखंड में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने...
spot_img

jharkhand-political-big-news-झारखंड में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने थामा झामुमो का हाथ, कई वार्ड पार्षदों ने भी भाजपा को अलविदा कर, झामुमो की तरफ बढ़ाया समर्थन का हाथ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलायी सदस्यता

राशिफल

जमशेदपुर : गुरुवार को झारखंड में बड़े राजनीतिक बदलाव के तहत गिरिडीह जिला में एक बड़ा राजनीतिक फेर-बदल देखने को मिला. इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-कार्यकारी अध्यक्ष झारखण्ड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम के भाजपा समर्थित वार्ड सदस्यों सहित भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस दौरान कुल 13 लोगों ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में अपना भरोसा दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ली. सदस्यता कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार एवं झामुमो के गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में लोगों ने भाजपा छोड़ झामुमो का हाथ थामा. मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा हेमन्त सोरेन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई. इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है एवं भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं. उन्होंने कहाकि वे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही, यह भी कहना चाहते है कि आप सभी ने जिस हर्षोल्लास एवं ऊर्जा के साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है, उसी ऊर्जा के साथ आप क्षेत्र में जाएं और जनता की सेवा करें. सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर एक सुयोग्य, जरूरतमंद लाभुक को मिले, इसके लिए मेहनत करें. हमारी सरकार गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों के उत्थान के लिए तत्पर है, आपका हर एक प्रयास हमारे राज्य में विकास को गति को तेजी प्रदान करेगा. इस मौके पर उपस्थित गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि आम जनता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी अब उनकी छल कपट की नीति समझ में आने लगी है, जिससे तंग आकर लोग अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की तरफ उम्मीद लिए आ रहे हैं. मुझे भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे नेता हेमंत सोरेन की विकासोन्मुख नीतियों एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आशीर्वाद से हम झारखण्ड में विकास की नई इबारत गढ़ेंगे और आम जनता को हर संभव हर प्रकार की सेवा देने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं गठबंधन की सरकार ने राज्य में जिन नीतियों को लागू किया है, वह झारखण्ड एवं झारखण्डियत की एक नई मिशाल पेश करेगा. साथ ही, यह झारखण्ड के विकास को एक सुदृढ और सतत आधार देगा.
भाजपा का दामन छोड़, इन लोगों ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का हाथ
पूनम देवी- वार्ड पार्षद – 1
माया देवी- वार्ड पार्षद – 6
अशोक राम – वार्ड पार्षद- 11
अजय राम – वार्ड पार्षद(12)-सह- उपाध्यक्ष, गिरिडीह जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा
सोमार मरांडी – वार्ड पार्षद- 13
नीलम झा- वार्ड पार्षद- 14
सुमित कुमार- वार्ड पार्षद- 16
राजू यादव- वार्ड पार्षद- 28
सुदामा देवी – वार्ड पार्षद- 29
अजय कान्त झा- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह
अनिल गुप्ता- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह
निरंजन प्रसाद राय- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह
पवन कुमार रवानी – सदस्य, भाजपा गिरिडीह जिला

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading