खबरJharkhand-Ranchi : रांची टाटा एनएच 33 तुंजु मोड़ जाम, घेर लिया ग्रामीणों...
spot_img

Jharkhand-Ranchi : रांची टाटा एनएच 33 तुंजु मोड़ जाम, घेर लिया ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को, घण्टों रहा जाम-Video

राशिफल

रांची : रांची टाटा मार्ग पर शनिवार की शाम कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी. घटना बुंडू थाना क्षेत्र तुंजू मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार पिता-पुत्र तमाड़ के सलगाडीह बाजार से बाजार करके अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार की चपेट में दोनों आ गये. टक्कर इतना जोरदार था कि पिता बुधेश्वर जोगी का एक पैर कट कर करीब 500 मीटर आगे चला गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची टाटा मार्ग को घंटों जाम कर दिया. रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जब घटनास्थल के पास पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बताया कि एनएचएआई के द्वारा कांची नदी में तीन महीने से पुल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण फोर लेन को कांची से तुंजु मोड़ तक वन वे किया गया है. इसी कारण आये दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों से बात करने की बात कही और पुल मरम्मती कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि यहां स्थानीय पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है. समय रहते स्थानीय पुलिस औऱ एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचती तो मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकता था. केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!