Ranchi : भाजपा नेता सह भारतीय गौरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिजवान खान ने रविवार को नियुक्त पत्र जारी कर हजारीबाग निवासी सलिक जफर सुभानी को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। इसके साथ ही हजारीबाग निवासी भाजपा के अल्पसंख्यक नेता पूर्व 20 सूत्री सदस्य शेख मिराज को गौरक्षा वाहिनी हजारीबाग जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नेताओं ने अपनी नियुक्त पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है। साथी ही संगठन को और मजबूत और विस्तार करने का संकल्प लिया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]