खबरjharkhand-sports-36वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुजरात के गांधीनगर में 30 से, सीडी...
spot_img

jharkhand-sports-36वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुजरात के गांधीनगर में 30 से, सीडी सिंह, शिव पांडे व अशोक भट्‌टाचार्य बने तकनीकी पदाधिकारी

राशिफल

रांची : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से सटे गांधीनगर आईटीआई मैदान में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 36वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी शिरकत करेगी. जिसके लिए झारखंड एथलेटिक्ट संघ ने सीडी सिंह को ग्रेड वन तकनीकी पदाधिकारी, शिव कुमार पांडे व अशोक भट्‌टाचार्य को तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व सौंपा है.(नीचे भी पढ़े)

सभी अधिकारी 28 सितंबर को रांची से गांधीनगर के लिए रवाना होंगे. विदित हो कि सीडी सिंह, शिव कुमार पांडे व अशोक भट्‌टाचार्य कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व निभा चुके है. तीन पदाधिकारियों के चयन पर भारतीय एथलिटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष आशीष झा समेत पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading