खबरJharkhand Staff Selection Commission: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बारह नियुक्ति विज्ञापनों...
spot_img

Jharkhand Staff Selection Commission: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बारह नियुक्ति विज्ञापनों को किया रद्द, नियोजन नीति रद्द होने के बाद आयोग ने लिया निर्णय, देखें सूची

राशिफल

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने अपने द्वारा निकाले गए 12 नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया है. बीते 16 दिसंबर को हाई कोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के नियोजन नीति को रद्द करने के बाद आयोग ने बुधवार उक्त फैसला किया है. आयोग ने कहा कि नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा के आयोजन की कार्रवाई की जायेगी.
रद्द विज्ञापनों की सूची इस प्रकार है:

  1. विज्ञापन संख्या – 06/2021 एवं 02 / 2022 : झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021
  2. विज्ञापन संख्या – 13/2022 : झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  3. विज्ञापन संख्या – 12/2022 : झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  4. विज्ञापन संख्या – 05/2021 : झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021
  5. विज्ञापन संख्या – 01/2022 : झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा – 2022
  6. विज्ञापन संख्या – 03/2022 एवं 04 / 2022 : झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आईटीआई इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा -2022
  7. विज्ञापन संख्या – 07/2022 एवं 08 / 2022 : झारखण्ड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022
  8. विज्ञापन संख्या – 09/2022 : झारखण्ड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  9. विज्ञापन संख्या – 10/2022 एवं 11 / 2022 : झारखण्ड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  10. विज्ञापन संख्या – 16/2022 : झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  11. विज्ञापन संख्या – 14 / 2022 एवं 15 / 2022 : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  12. विज्ञापन संख्या – 21/2022 एवं 22 / 2022 : झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2022

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading