खबरJharkhand-swachh-sarvekshan-2022- स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में झारखंड बना देश का सेकेंड टॉपर राज्य, केन्द्रीय...
spot_img

Jharkhand-swachh-sarvekshan-2022- स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में झारखंड बना देश का सेकेंड टॉपर राज्य, केन्द्रीय आवासन मंत्री ने किया पुरस्कृत

राशिफल

रांची: केन्द्र सरकार द्वारा देशभर के शहरों में 17 सितंबर को कराए गए इंडियन स्वच्छता लीग में झारखंड के तीन नगरीय निकायों को स्थान मिला. जिसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम एवं मेदिनीनगर शामिल है. इंडियन स्वच्छता लीग में शामिल होने के लिए 11 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरु हुआ था इस प्रतिस्पर्धा में नगर निकायों द्वारा जन आंदोलन के द्वारा लोगों को जोड़कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रेरित किया गया था. झारखंड से चुने गये तीनों नगर निकायों को शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं दूसरी ओर शनिवार को केन्द्र सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में देश के सेकेंड टॉपर का राज्य का सम्मान प्रदान किया. इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने सम्मान प्राप्त किया. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कर्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य के सचिव मनोज जोशी ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी. (नीचे भी पढ़े)

इस श्रेणी में झारखंड को पूरे देश में सेकेंड टॉपर अवार्ड के साथ-साथ कुछ अन्य शहरों को भी विभिन्न केटेगरी में भी सम्मानित किया गया जिसमें पूर्वी जोन के 50000 से 100000 आबादी वाले नगर निकायों में चाईबासा को बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिए, पूर्वी जोन के 15000 से 25000 आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading