खबरjharkhand-transfer-posting-झारखंड में सरकार ने दो आइएएस का किया तबादला-पदस्थापन, झारखंड प्रशासनिक सेवाओं...
spot_img

jharkhand-transfer-posting-झारखंड में सरकार ने दो आइएएस का किया तबादला-पदस्थापन, झारखंड प्रशासनिक सेवाओं का भी तबादला, दो तबादला को सरकार ने खुद से रोका, एक सरायकेला-खरसावां का शामिल

राशिफल

रांची : झारखंड सरकार ने कई सारे तबादले किये है. बुधवार को आइएएस और झारखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत प्रबंध निदेशक, झारखण्ड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड, रांची के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा अपर सचिव स्वास्थ्य, कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित सुमन पाठक की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उप निदेशक हिन्दी, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गढ़वा के पद पर पदस्थापित अमर कुमार की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित किया जाता हैं. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) पलामू के पद पर अधिसूचित दीपिका टोप्पो, की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है. उमा महतो को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला खरसावां के पद से अपर समाहर्ता, लोहरदगा के पद पर पदस्थापन से संबंधित विभागीय अधिसूचना दिलोषित किया गया है. श्रीमती महतो निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के पद पर यथावत बनी रहेंगी. रजनी रेजीना इन्दवार की सेवा अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रौंधी को सौंपने की अधिसूचना को विलोपित किया गया है. श्रीमती इन्दवार को सहायक, बन्दोबस्त पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए इनकी सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपी गयी है. कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित रेणु बाला की सेवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपी गयी है. इसी तरह अपर समाहर्ता, गोड्डा के पद पर पदस्थापित जुल्फिकार अली, को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. मोहम्मद जियाउल अंसारी अवर सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची (अपर समाहर्ता एवं समकक्ष कोटि में उत्क्रमित) को अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य हज समिति, रांची तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading