
रांची : झारखंड सरकार में बदलाव और तबादला का मौसम चल रहा है. इस कड़ी में मंगलवार को भूमि सुधार विभाग में तबादला किया गया. इसके तहत जमशेदपुर की भूअर्जन पदाधिकारी सीमा सिंह का तबादला रांची कर दिया गया है. उनको रांची का विशेष विनियमन पदाधिकारी बनाया गया है. उनको एक साल पहले ही रांची से जमशेदपुर भेजा गया था और फिर से रांची भेज दिया गया. इसके अलावा घाटशिला के रजिस्ट्रार के तौर पर वैभव मणि त्रिपाठी का पदस्थापन कर दिया गया है. वैभव मणि त्रिपाठी जमशेदपुर के रजिस्ट्रार पहले रह चुके है जबकि वे अभी कोडरमा में रजिस्ट्रार के ही पद पर पदस्थापित रहे है. देवघर के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर मनींद्र भगत को पदस्थापित किया गया है, जो पहले सीओ मोहनपुर थे. बरवाडीह के सीओ विनय प्रकाश को धनबाद का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. पीरटांड़ के सीओ विनय प्रकाश तिग्गा को सीओ घाघरा बनाया गया है. गिरीडीह के रजिस्ट्रार के तौर पर सहदेव मेहरा को भेजा गया है, जो अभी गुमला के रजिस्ट्रार थे.