jharkhand-transfer-posting-झारखंड के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर के एएसपी अभियान और सिटी डीएसपी का तबादला, पश्चिम सिंहभूम के एएसपी अभियान भी बदले गये, जानें क्या हुआ बदलाव

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के सिटी डीएसपी समेत तमाम पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा कई आइपीएस को भी बदला गया है. इसके तहत रांची के ट्रेनी एएसपी के विजय शंकर का तबादला कर दिया गया है. उनको देवघर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है. गिरीडीह के एएसपी मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर का एएसपी बनाया गया है. इसके अलावा जमशेदपुर के एएसपी ट्रेनी आइपीएस मनोज स्वगिर्यारी को पाकुड़ का एसडीपीओ बनाया गया है. विकास चंद्र श्रीवास्तव को देवघर का एसडीपीओ के पद से हटाकर गढ़वा के नगर ऊंटारी का एसडीपीओ बनाया गया है. जमशएदपुर के सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह का तबादला झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 जमशेदपुर में बतौर डीएसपी पदस्थापित कर दिया गया है. पाकुड़ के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह का तबादला रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी के तौर पर कर दिया गया है. इसी तरह बोकारो के एएसपी अभियान उपसमादेष्टा उमेश कुमार शाह का तबादला कर िया गया है. उनको पश्चिम सिंहभूम का एएसपी अभियान बनाया गया है. गुलशन तिर्की को जमशेदपुर का एएसपी अभइयान के पद से हटाकर गिरीडीह का एएसपी अभियान बनाया गया है. रमेश कुमार को एएसपी अभियान हजारीबाग से हटाकर खूंटा का एएसपी अभियान बनाया गया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!