खबरveerangana-foundation-मधुमति सिंह बनी अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की धनबाद जिलाध्यक्ष
spot_img

veerangana-foundation-मधुमति सिंह बनी अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की धनबाद जिलाध्यक्ष

राशिफल

धनबाद : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की प्रमुख भारती सिंह ने धनबाद की भूली नगर निवासी मधुमति सिंह को संगठन के धनबाद जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस संबंध झारखंड प्रदेश वीरांगना की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह कोयलांचल जोन की प्रभारी और झरिया राजपरिवार की राजवधू माधवी सिंह ने रविवार को मनोनयन पत्र मधुमति सिंह को प्रदान किया. विदित हो अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन क्षत्रिय समाज की महिलाओं का एक सशक्त संगठन है जिसमें भारत के 17 राज्यों के अलावा आस्ट्रेलिया, नेपाल और संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाली क्षत्रिय महिलाएं भी बड़े पैमाने पर जुड़ी हुई हैं. इस संगठन में बाबु वीर कुंवर सिंह, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी की वंशज भी जुड़ी हुई हैं. धनबाद में मधुमति सिंह के नेतृत्व में शीघ्र ही टीम वीरांगना का विस्तार किया जाएगा. वीरांगना प्रमुख भारती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मीरा शाहदेव और कार्यकारी अध्यक्ष माधवी सिंह ने मधुमति सिंह को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास प्रकट किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन आने वाले समय में नई बुलंदियों को हासिल करेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading