jharkhand-weather-alert-झारखंड के छह जिलों को किया गया अलर्ट, ठनका गिरने की संभावना, संतालपरगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा मानसून, जानें क्या है मौसम का पूर्वानुमान

राशिफल

जमशेदपुर : इस दिनों लगातार एक हफ्ते से कोल्हान समेत झारखंड में उमस की स्थिति बनी हुई है. इससे लोग परेशान है. वहीं सोमवार को मौसम विशेषज्ञ ने छह जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, गुमला, लातेहार, हजारीबाग में अगले कुछ समय बाद बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही रामगढ़ व आस पास के हिस्सों में भी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

संतालपरगना के रास्ते मासून करेंगा प्रवेश-
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून संतालपरगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा. मानसून का टर्फ अभी संतालपरगना के साहिबगंज के आसपास दिख रहा है. वहीं हवा की गति अनुकूल रही तो बिहार-झारखंड में मानसून दो दिन बाद प्रवेश करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम का पूर्वानुमान-
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर, साहेबगंज में बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां तथा मध्य हिस्सों के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. वहीं बुधवार तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं सोमवार को झारखंड के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!