खबरJharkhand weather alert - जमशेदपुर समेत इन जिलों में 21 तक आंधी...
spot_img

Jharkhand weather alert – जमशेदपुर समेत इन जिलों में 21 तक आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वहीं जमशेदपुर में शुक्रवार को सुबह से बादल छाये हुए है और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो रही हैं. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में तात्कालिक चेतावनी जारी है. चेतावनी के मुताबिक शुक्रवार को बोकारो, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, पाकुड़, गोड्‌डा जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है.

18, 19 और 21 को भी वज्रपात के साथ बारिश की संभावना-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, जामतारा, दुमका, पाकुर, साहेबगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा. वहीं शनिवार और रविवार को गुमला, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़, जामतारा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading