खबरjharkhand-weather-alert- कोल्हान समेत झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी रांची समेत...
spot_img

jharkhand-weather-alert- कोल्हान समेत झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, आगे भी झमाझम बारिश की संभावना

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में लगातार लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान शनिवार शाम जमशेदपुर के कई इलाकों में गर्जन के साथ अंधेरा छाया रहा परंतु कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कुछ में नहीं. वहीं रविवार को राजधानी रांची समेत मध्य भाग यानी कि रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी के साथ उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. साथ ही इन इलाकों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद-
इन दिनों केरल में एक जून से मानसून ने दस्तक दे दी है. वहीं झारखंड में कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की शुरूआत मई माह से ही शुरू हो चुकी है. 10 जून तक राज्य के कई हिस्सों में मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading