खबरjharkhand-weather-alert-झारखंड में मानसून के दस्तक देते ही जमशेदपुर समेत कई जिलों में...
spot_img

jharkhand-weather-alert-झारखंड में मानसून के दस्तक देते ही जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें पूर्वानुमान

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में बीती रात से मौसम ने करवट ली है. राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हो रही है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं बुधवार को बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश होती रहेगी. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

कई जिलों को अगले दो दिनों तक किया गया अलर्ट-
झारखंड में मानसून प्रवेश कर चुका है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है. इसे लेकर रांची, गुमला, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां. पाकुड़, लातेहार, रामगढ़, दुमका, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा में गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. इसके साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में 20 जून तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. बारिश व ठनका गिरने के समय लोग घरों में रहे. पोल के नीचे शरण ना लें.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading