जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में सोमवार को आठ जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया. वही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी के साथ राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा है. रांची केंद्र के मौसम विभाग अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है.(नीचे भी पढ़े)
पूर्वानुमान में बताया गया है कि झारखंड के 3 प्रखंडों में लू की स्थिति बनी हुई है. इन तीन प्रमंडलों में पलामू, कोल्हान और संथाल प्रमंडल है. जहां अगले 2 दिन यानी 18 और 19 को लू की स्थिति बनी हुई है. वही 20 के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आएगी.