खबरJharkhand weather alert - कोल्हान समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ घंटे...
spot_img

Jharkhand weather alert – कोल्हान समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ आंधी पानी का जारी किया अलर्ट, जानें 30-31 मई को कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में इन दिनों लगातार बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति बनी हुई है. इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा तात्कालिक चेतावनी भी जारी की जाती है. वहीं सोमवार को तात्कालिक में अगले दो से तीन घंटे में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान चेतावनी हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम समेत अन्य हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के समय हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं 30 और 31 मई यानी मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी के अलावा मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं तापमान की बात की जाए तो राज्य में अगले 3-4 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)

30 और 31 मई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट- झारखंड के रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामतारा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading