खबरJharkhand-weather : कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में तीन दिनों तक...
spot_img

Jharkhand-weather : कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात संभावना, रहें सावधान

राशिफल

Jamshedpur : मौसम विभाग (Meteorological Department) ने जमशेदपुर समेत झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों को लेकर तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है. यानी संबंधित जिलों में तीन दिनों तक बारिश (rain) के साथ ही वज्रपात (Thunderclap) होने की संभावना है. विभाग के अनुसार देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों में तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात होने की संभावना है.

वज्रपात की संभावना के मद्देनजर विभाग ने खेत में काम करने वाले किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए आवश्यक सलाह दी है. विभाग की ओर से कहा गया है कि खेत में काम करनेवाले किसान पेड़ व खंभों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहें. साथ ही ऐसे इलाकों में जो लोग एंड्रायड फोन का इस्तेमाल करते हैं वे मौसम विभाग का ‘दामिनी’ एप डाउनलोड करें. बता दें कि इस एप के माध्यम से वज्रपात से संबंधित अलर्ट पहले ही मिल जाती है, जिससे जान-माल की क्षति को रोका जा सकता है.

मंगलवार को झारखंड के तीन प्रमुख शहर रांची, जमशेदपुर व डाल्टेनगंज में वर्षा दर्ज नहीं की गयी. इस दिन जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 35.2 तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 32.5 तथा न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं डाल्टेनगंज में अधिकतम तपमान 32.6 और न्यूनतम तापमा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading