खबरJharkhand weather update - बसंत पंचमी के बाद झारखंड का बदला मौसम,...
spot_img

Jharkhand weather update – बसंत पंचमी के बाद झारखंड का बदला मौसम, चाईबासा का तापमान सबसे अधिक, अगले दो दिनों इन हिस्सों में और चढ़ेगा पारा, इन हिस्सों में आएगी गिरावट, जानें अगले पांच दिन का पूर्वानुमान तापमान, देखें-video

राशिफल

रांची : झारखंड में इन दिनों लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं झारखंड के उत्तरी हिस्से के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्सों में चार-छह डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है और अन्य हिस्सों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. इसकी के साथ रविवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कारण से उत्तरी हिस्सों के न्यूनमत तापमान में आई गिरावट-
झारखंड के उत्तरी हिस्सों में पिछले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जिसका मुख्य कारण है हवा का रूख. उत्तरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.
निम्न दबाव के कारण दक्षिणी हिस्सों में बढ़ रहा पारा-
मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव के कारण पूर्वी हवा इन हिस्सों में प्रवेश कर रही है, जिसके कारण दक्षिणी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है.

अगले दो दिन कैसा होगा मौसम-
पूरे झारखंड में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी. पूर्वी हवा के कारण पूरे झारखंड में ऐसा तापमान होगा.
एक फरवरी से फिर उत्तरी हिस्सों में आएगी गिरावट-
एक फरवरी के बाद उत्तरी हिस्सों के न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी. 2-3 फरवरी से उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में गिरावट होने की संभावना है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading