jharkhand-weather-update-झारखंड में मानसून 15 जून तक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश से साथ ठनका गिरने की संभावना, उमस से अभी नहीं मिलेगी राहत, क्या कहते हैं मौसम विज्ञान-देखें-video

राशिफल

जमशेदपुर : इन दिनों कोल्हान समेत झारखंड में लोगों को उमस भरी गर्मी का झेलनी पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में पश्चिम सिंहभूम में 25 एमएम दर्ज किया है. वहीं सबसे अधिक तापमान रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है. आने वाले दिनों में झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं सोमवार यानी आज झारखंड के पूर्वी, मध्य व दक्षिणी  भाग यानी धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज में बारिश की संभावना है.  इस दौरान बारिश के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है. वहीं कल यानी मंगलवार से उत्तर-पूर्वी हिस्सों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पूरे राज्यभर में दोपहर 12 बजे के बाद से कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. इससे उमस की स्थिति बनी रहेगी. इसका मुख्य कारण यह है कि पश्चिम से गर्म हवाएं व बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण उमस रहेगी. इसी के साथ आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस की स्थिति बनी रहेगी और मानसून तक बनी रहेगी. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार में आज और कल हिट बेव की स्थिति भी बनी हुई है. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)

झारखंड में मानसून 15 जून तक-
अरब सागर में मानसून कर्नाटक तक पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में गोआ में मानसून का आगाज होगा. वहीं बंगाल का मानसून सिलीगुड़ी और सिक्किम के आस-पास से क्रॉस कर रहा है. इसे देखते हुए आने वाले चार-पांच दिनों में झारखंड में मानसून की स्थिति नहीं दिख रही है. वहीं झारखंड में मानसून की स्थिति 15 जून के आस पास आने की संभावना है. 

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!