खबरjharkhand-weather-update-जमशेदपुर में 11.6 एमएम बारिश, शनिवार को भी बारिश के आसार, जानें...
spot_img

jharkhand-weather-update-जमशेदपुर में 11.6 एमएम बारिश, शनिवार को भी बारिश के आसार, जानें झारखंड में कब तक दस्तक देगा मानसून

राशिफल

 जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में शुक्रवार को मौसम ने ली करवट. गुरुवार रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई. इस दौरान दोपहर लगभग 4.30 बजे आसमान में बादल छा गए. वहीं बादल के बाद गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को थोड़ी उमस भरी गर्मी से राहत मिली. जमशेदपुर में शुक्रवार को आर्द्रता 77 फीसदी रही. वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी के साथ आज जमशेदपुर में 11.6 एमएम बारिश हुई. मौसम विभाग रांची केंद्र के अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो गयी हो गयी है. राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. वहीं इन दिनों झारखंड में दो प्रकार के मौसम देखे जा रहे है. कही चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान है तो कभी झमाझम बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को मानसून केरल में प्रवेश करेगा. जिसके बाद झारखंड का रुख करते हुए 8 से 9 जून तक झारखंड में प्रवेश कर जाएगा.   

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading