जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं मंगलवार का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर समेत झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया. वहीं आने वाले पांच दिनों में झारखंड के उत्तरी हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं झारखंड के उत्तरी हिस्सों में प्रवेश कर रही है. इसके साथ ही 2 फरवरी से कोल्हान और रांची में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. (नीचे भी पढ़ें)
दक्षिणी मध्य हिस्सों में छाए रहेगे बादल-
मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान मंगलवार को दक्षिणी और मध्य हिस्सों में सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहें. वहीं बुधवार को भी दक्षिणी और मध्य हिस्सों में सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहेंगे. वहीं इस दौरान ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड महसूस होगा.
अगले पांच दिन का पूर्वानुमान-
जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में इन दिनों मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने मिल रहा है. इसे लेकर मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जारी किया है. उन्होंने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार से झारखंड के उत्तरी हिस्सो के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. वहीं दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 2 फरवरी से गिरावट होगी. यह गिरावट दो से तीन दिन तक जारी रहेगी. इस दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का असर है. जो बुधवार सुबह श्रीलंका की ओर प्रस्थान करेंगा.