खबरjharkhand-wine-lovers-news-झारखंड के सारे बार अब रात 11 बजे तक खुलेंगे, छलक सकते...
spot_img

jharkhand-wine-lovers-news-झारखंड के सारे बार अब रात 11 बजे तक खुलेंगे, छलक सकते है जाम, शराब दुकानें…

राशिफल

रांची : झारखंड के उत्पाद विभाग ने बार के संचालन को लेकर एक घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित कर दिया है. पहले यह आदेश था कि रात को 10 बजे तक ही बार का संचालन किया जा सकता है, लेकिन उत्पाद आयुक्त अमित कुमार ने नया आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि रात 11 बजे तक बार को खोला जा सकता है. रविवार को भी सारे बार खोले जा सकते है. एक घंटे तक इसका समय बढ़ाया गया है. नये आदेश में कहा गया है कि सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक सारे बार खुलेंगे जबकि शराब दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही चलेगा. इसके तहत यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सारे बार का संचालन क्षमता का 50 फीसदी के तहत ही लोगों को एक बार में बैठाना है और इसकी लगातार स्थानीय प्रशासन जांच भी कर सकता है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading