खबरJharkhand wrestling competition- झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता में सरायकेला जिले का शानदार प्रदर्शन,...
spot_img

Jharkhand wrestling competition- झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता में सरायकेला जिले का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने झटके 6 पदक

राशिफल

सरायकेला: रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में सरायकेला- खरसावां जिले से 20 खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया. इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक हासिल किए.(नीचे भी पढ़े)

पदक विजेताओं में अंडर 14 वर्ग में तापस पांडे 35 केजी सिल्वर, काजल कुमारी 50 केजी सिल्वर, जयचांद महतो 38 केजी कांस्य, सुचांद महतो 41 केजी कांस्य, अंडर 17 बालक वर्ग दीपक कुमार महतो 45 केजी कांस्य मेडल प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान बलराम कुमार तांती (प्रशिक्षक बालक वर्ग), पुष्पा सिंह मुंडा (प्रशिक्षक बालिका वर्ग) , स्कॉट शिक्षक लक्ष्मण महतो स्कॉट शिक्षक सदन प्रजापति साथ ही सहायक में दामोदर जामुदा , बिष्णु कुमार मौके पर मौजूद थे. पदक जीतने पर सरायकेला जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!