झामुमो ने भी तेज की चाल, शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेगी बदलाव यात्रा

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. वैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे राज्य में बदलाव यात्रा कार्यक्रम कर रही है. इसी कड़ी में हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेंगे. इधर हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जोर-शोर से जुटी हुई है. भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री आवास से 200 मीटर की दूरी पर स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. जहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटने का अनुमान है. वहीं बदलाव यात्रा को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. वैसे विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव यात्रा का जमशेदपुर में इतना असर होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल बदलाव यात्रा के नाम पर एक बार फिर से झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!