जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झाामुमो) के ओड़िशा की प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन सहित जेएमएम के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तारी ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ जिला प्रशासन द्वारा किया गया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के लोग भी शामिल है, जिनको हिरासत में रखा गया है. सुन्दरगढ़ जिला के राजगांगपुर व कुत्रा ब्लॉक में जिंदल व ओसीएल कंपनी द्वारा आदिवासियों व मूलवासियों का ज़मीन अधिग्रहण के ख़िलाफ़ जल, जंगल और ज़मीन की सुरक्षा के लिए सुंदरगढ़ दौरा के दौरान उनको गिरफ्तार कर लिया गया. ये सारे नेता राउरकेला के होटल रिजेंसी इन में बैठक कर आंदोलन के लिए बाहर निकलने वाले ही थे कि अचानक से पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया गया. (नीचे देखिये गिरफ्तारी की तस्वीरें और पूरी खबर—–फोटो स्लाइड कीजिये)
उनको गिरफ्तार कर बाहर निकलने नहीं दिया गया. उनको अब भी हिरासत में रखा गया है. गिरफ्तार लोगों में ओड़िशा की झामुमो प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन, पूर्व विधायक सह राज्य कोषाध्यक्ष प्रह्लाद पूर्ति, केंद्रीय कमिटी सदस्य और जमशेदपुर निवासी पवन सिंह और लेथा तिर्की, अमित शर्मा, दुबराज नाग व मयूरभंज जिला उपाध्यक्ष पार्वती पूर्ति, अध्यक्ष बंधना ओराम, पतरस एक्का, कान्हु मंडल, जबलुन टोप्पो, सिप्रियन विलियम कीड़ो, ललित लाकड़ा, मोहम्मद रशीद डागा, मोहम्मद जलील, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद वसीम, जीवन मुंडा, पीटर डुंगडुंग, मोहम्मद अजगर आलम आदि झामुमो नेताओं को राऊरकेला होटल रिजेंसी-इन में गिरफ्तार कर लिया गया. इससे सुंदरगढ़ जिला के मूलवासियों और आदिवासियों में गहरा असंतोष व आक्रोश है. झामुमो सुंदरगढ़ जिला कमिटी इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है और राजगांगपुर तथा सुंदरगढ़ जिला में ज़मीन अधिग्रहण का विरोध की है और आगे भी जिला में प्रशासन व कंपनी के द्वारा ज़मीन अधिग्रहण का विरोध करती रहेगी.