खबरJmshedpur-Bagbera-Chhath-Ghat : पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में छठ...
spot_img

Jmshedpur-Bagbera-Chhath-Ghat : पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में छठ घाटों पर सफाई अभियान आरंभ

राशिफल

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के द्वारा छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में कृत्रिम अस्थाई छठ घाट का निर्माण करा कर साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गयी। सर्वप्रथम जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मजदूरों के माध्यम से बागबेड़ा बड़ौदा छठ घाट नदी तट पर पूरे कचरे की सफाई करायी गयी। तत्पश्चात बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान समेत अन्य क्षेत्रों में कृत्रिम अस्थाई छठ घाट का निर्माण करवाया गया। इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, दुर्गा पूजा मैदान के समीप कई महीनों से पड़े कचरे के ढेर की भी सफाई करायी गयी। (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि साफ-सफाई का अभियान छठ पर्व तक जारी रहेगा, ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार से दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने छठ व्रतधारियों के सहायतार्थ निःशुल्क शिविर लगाकर लौकी, दूध, चाय, बिस्किट का वितरण करवाने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान नीता सरकार, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, अनिल सिंह, बृज तिवारी, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, वार्ड सदस्य आरती देवी, कौशल, राहुल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading