खबरjamshedpur-नामोटोला में निकली कलश यात्रा, महाकालेश्वर शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को...
spot_img

jamshedpur-नामोटोला में निकली कलश यात्रा, महाकालेश्वर शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

राशिफल

जमशेदपुर: परसुडीह-हलुदबनी के नामोटोला स्थित अग्रवाल कॉलोनी के महाकालेश्वर शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सैकड़ों की संख्या में कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक रूप से कलश यात्रा निकाली, जो नरवा नदी तक गयी. वहां कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस महाकालेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया. कलश यात्रा में कालोनी की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)

महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष पहली बार जलाभिषेक का आयोजन किया गया है, जो अब प्रतिवर्ष होगा. इस आयोजन में महाकालेश्वर शिव मंदिर के संरक्षक भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सह संरक्षक अर्जुन सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रामकिशोर रजक., अनु पांडे, सचिव अनिल पांडे, सह सचिव संतोष सिंह, संगठन सचिव लालजी प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरीश सिन्हा, संगठन सचिव प्रशांत कुमार सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading