खबरKarim-City-College-Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में कर्मचारी के निधन पर शोक सभा...
spot_img

Karim-City-College-Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में कर्मचारी के निधन पर शोक सभा आयोजित

राशिफल

जमशेदपुर : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज प्रांगण में शनिवार को कॉलेज के एक कर्मचारी अनवा धीवर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अनवा धीवर कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग में कार्यरत थे, जो विगत वर्ष 2020 के मार्च में सेवानिवृत हुए थे। पिछले 28 दिसम्बर को उनका अचानक देहांत हो गया। सभा प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ की अध्यक्षता में हुई। सेक्शन अफसर वसी हम्माद, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ अनवर शहाब तथा प्राचार्य ने अपने कर्मचारी को याद किया और अपने शब्दों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने कहा कि अनवा धीवर जैसा सच्चा, नर्म स्वभाव का व्यक्ति तथा अपने कार्य के लिए समर्पित कर्मचारी हमारे संस्थान के लिए सौभाग्य स्वरूप थे। संस्थान उन्हें कभी भुला नहीं पाएगा। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार के धैर्य के लिए सामूहिक रुप से प्रार्थना की गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। सभा में तीनों संकाय के प्रभारी, सभी विभागाध्यक्ष तथा लगभग सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading