- गंभीर रूप से घायल गौरांग नायक और उदय मुर्मू एमजीएम रेफर किए गए
चाकुलिया : चाकुलिया केरुकोचा मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम खेजुरिया गांव के पास दो बाइक में हुई सीधी टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा तथा झामुमो के अन्य नेताओं ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गौरांग नायक और उदय मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक खेजुरिया गांव के गौरांग नायक (35) और श्यामल नायक (29) चाकुलिया से अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। केरूकोचा से कालापाथर गांव के जय टुडू (32) और बड़ियागजाड़ गांव के उदय मुर्मू (35) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों की बाइक में सीधी टक्कर हो गई और चारों जख्मी हो गए।