खबरkolhan-dig-कोल्हान डीआईजी असीम विक्रांत मिंज पहली बार शहर पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के...
spot_img

kolhan-dig-कोल्हान डीआईजी असीम विक्रांत मिंज पहली बार शहर पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- लंबित मामलों का निपटारा शीघ्र हो, नशा के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

राशिफल


जमशेदपुरः कोल्हान डीआईजी के पद ग्रहण करने के बाद असीम विक्रांत मिंज पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के अलावा सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने जिले में पेंडिंग मामलों की जानकारी ली और पदाधिकारियों को पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने जिले में बढ़ रहे नक्सली गतिविधियों के बारे में कहा कि इन दिनों पुलिस लगातार अभियान चलाकर नक्सली गतिविधि को कम करने में लगी हुई है. जहां तक नक्सलियों द्वारा बिछाए गए लैंड माइंस की बात है तो उसका मिलना पुलिस की एक उपलब्धि है. नशे को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी जिसे जारी रखा गया है. नशे को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading