खबरkolhan-marriage-drama-पहली पत्नी के रहते हुए पति ने रचायी दूसरी शादी, दगाबाज पति...
spot_img

kolhan-marriage-drama-पहली पत्नी के रहते हुए पति ने रचायी दूसरी शादी, दगाबाज पति गिरफ्तार, दो साल पहले मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में हुई थी पहली शादी

राशिफल

चाईबासा : पहली पत्नी को प्रताड़ित करने तथा दूसरी शादी करना पति को मंहगा पड़ा। पहली पत्नी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाशुदेवपुर की रहने वाली पिंकी दास को उसी गाँव का अनिल पवार ने प्रेम जाल में फंसा कर बेंगलोर ले गया था। वहाँ लागातार पिंकी के साथ यौन शोषण करता था। शादी की बात करने पर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पिंकी ने वापस जगन्नाथपुर आकर थाने में इसकी शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने 30 अगस्त 2019 को रामतीर्थ मंदिर में दोनो के परिवार वालो की रजामंदी से ग्रामीण मुंडा की उपस्थिति में पिंकी दास एवं अनिल पवार की शादी करा दी थी। शादी के बाद दोनो वापस बैंगलोर काम करने चले गये। लगभग डेढ़ साल काम करने के दौरान वह गर्भवती हो गई। जिस पर पति सुनिल पवार ने जबरन गर्भपात कराने के लिए पिंकी को प्रताड़ित करने लगा और उसे जबरन गर्भनिरोधक की दवा खिला दिया।उसके बाद दोनो ओड़िशा मे आकर रहने लगे। इसी बीच अनिल के घर किसी के देहांत होने पर वह अपने घर आया था। काफी दिनो बाद भी जब वह वापस पिंकी के पास नही लौटा तो पिंकी स्वयं अपने ससुराल गई। वहाँ उसके पति ने उसे घक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर पिंकी के साथ मारपीट करने लगा। वही से पिंकी को मालूम हुआ कि अनिल ने घर आकर रांँची के किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली है। जिस पर पिंकी ने जगन्नाथपुर थाने में आकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत की। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जैंतगढ़ के टीओपी प्रभारी जौनी कुमार ने आरोपी पति अनिल पवार को गिरफ्तार कर लिया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading