खबरkolhan proud - पद्म पुरस्कार 2023 की घोषणा, कोल्हान के लिए गर्व...
spot_img

kolhan proud – पद्म पुरस्कार 2023 की घोषणा, कोल्हान के लिए गर्व का पल, हो भाषा के विकास में जुटे कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जानुम सिंह सोय को मिलेगा पद्मश्री

राशिफल

जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है.इस बार 6 पद्मविभूषण, 9 पद्मभूषण और 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. झारखंड और खासकर कोल्हान के लिए यह खास गर्व का क्षण है जहां कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जानुम सिंह सोय को हो जनजातीय भाषा के प्रचार-प्रसार और विकास क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पद्मश्री देने की घोषणा की गई है.जानुम सिंह सोय पिछले चार दशक से हो भाषा के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं.उन्होंने आदिवासी हो जनजातीय जीवन शैली पर 6किताबें भी लिखी हैं.हो भाषा को पीजी के सिलेबस में शामिल करने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया. इस बार केंद्र सरकार ने कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है.इनमें 19महिलाएं शामिल हैं. वहीं यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव समेत 7लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की घोषणा हुई है. अभिनेत्री रवीना टंडन भी पद्मश्री के लिए चयनित हुई हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading