खबरkolhan-Tiranga-yatra- कोल्हान के विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया आजादी...
spot_img

kolhan-Tiranga-yatra- कोल्हान के विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, पढ़ें एक क्लिक में कहां किसने निकाली तिरंगा यात्रा

राशिफल

भाजपा कदमा मंडल ने की भारतीय ध्वज का वितरण
जमशेदपुर / चाईबासा : भारत आजादी का 75 वे वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. जिसमें 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का कार्यक्रम भाजपा कदमा मंडल ने किया. इसके उपाध्यक्ष रंजीत पंडित के नेतृत्व में महोत्सव मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा रहे. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के आईटी सेल प्रमुख सतेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी उपेंद्र गिरी, भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल के मंत्री वीरेंद्र सिंह, कदमा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष सपन महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष परमिंदरसिंह लकी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबली देवी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजेश यादव, दिलीप दत्ता, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी महेंद्र तिवारी, रोहित कुमार, मोहित कुमार, आशुतोष कुमार, सूरज आशीष दुबे, गणेश मछुआ, चिंटू मोहन कुमार, राजू गणेश, प्रमाणिकता, चिंटू सिंह, राजकुमार राय एवं देवतुल्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रभा कॉम्पलेक्स, बस्ती, बागे बस्ती, ग्रीन पार्क बस्ती में लगभग 500 लोगों ने भारतीय ध्वज का वितरण किया गया.

आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा सोनारी मंडल के सदस्यों ने किया तिंरगा वितरण
भाजपा किसान मोर्चा सोनारी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोनारी नेहरू मैदान में आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरण किया गया. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला संयोजक किशोर ओझा, किसान मोर्चा सोनारी मंडल महामंत्री राज लोधी, सोनारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सरस्वती लोधी, एससी मोर्चा सोनाली मंडल अध्यक्ष हीरा लाल रजक, एससी मोर्चा सोनारी मंडल महामंत्री चंद्रमुखी, राजीव, गोपी, बालाजी रंजीत, बस्ती के युवा साथियों उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो के उलीडीह पंडित लाइन में निकली तिरंगा यात्रा, शामिल हुए भाजपा नेता नीरज सिंह
रविवार को मानगो उलीडीह पंडित लाइन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा हर घर तिरंगा लगाया गया. इस अवसर पर रक्षिणी पुरोहित महासंघ एवं मिथिला संस्कृति परिषद के महामंत्री पंडित विपिन झा ने मोहल्ले वासियों के बीच तिरंगा वितरण कराने में पूर्ण रूप से सहयोग किया. इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा कि आज जमशेदपुर ही नहीं पूरा देश तिरंगामय हो गया. हर गली चौक चौराहों पर वंदे मातरम् भारत माता की जय के नारे सुनाई दे रहे. इस अवसर पर बस्ती के नौजवानों ने युवा नेता अश्विनी सिंह के नेतृत्व में एक बाइक रैली भी निकाली. जिसका शुभारंभ भाजपा नेता नीरज सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता शिव प्रकाश शर्मा, राम अवधेश गिरी, पंडित सुधीर कुमार झा, रामाशंकर सिंह, विनय कुमार झा, उत्तम कुमार झा, सुनील सिंह, दीपक तिवारी एवं बड़ी संख्या में बस्ती वासी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

कैट और मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, निकाली बाइक रैली
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में रविवार को जुबली पार्क में भव्य रैली का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य देश के इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देना था. जिन्होंने अपने लहू से इस तिरंगे को सींचा है, साथ ही रैली के माध्यम से शहर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान हेतु जागरूक किया. रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश से वन्देमातरम भारत माता की जय का उदघोश किया. बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झण्डा लिए भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के नारे लगाते पूरे जुबली पार्क का भ्रमण किया एवं तिरंगा वितरण किया. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रमंडलिय उपाध्यक्ष अजय चेतानी सिंहभूम चेम्बर के सचिव सांवर शर्मा, बिट्ठल अग्रवाल विनोद शर्मा, अनंत मोहनका, राहुल चौधरी, पवन शर्मा, सार्थक अग्रवाल, अंकुर मोदी, सुभाष गांधी, नवीन श्रीवास्तव, अनूप सबलोक, शंकर सोनी, कमल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारियों और मोर्निंग वॉकरो शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा साकची मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से तिरंगा ध्वज लगाने की अपील
आजादी के 75 वें गौरवशाली (अमृत महोत्सव) वर्षगांठ के निमित हर-घर तिरंगा अभियान को सफलीभूत करने के लिए रविवार को भाजपा साकची मंडल पूर्वी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में उपस्थित सैकड़ों की संख्या देश का गौरवशाली तिरंगा यात्रा आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ो की संख्या देशप्रेमियों ने भाग लिया. मण्डल अंतर्गत काशीडीह बस्ती के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव काल में अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शरहद पर शहीद भारत माता के वीर सैनिकों के सम्मान में अपने-अपने घरों में अमिट राष्ट्रीयता की प्रतीक पवित्र तिरंगा ध्वज को लगाने के लिए प्रोत्साहित किया. भव्य तिरंगा पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के संगठन प्रभारी अभय सिंह, निर्भय सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत साहू, मण्डल महामंत्री निर्मल दीक्षित, मण्डल उपाध्यक्ष युवराज सिंह, मंत्री सतबीर कांत, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित गुप्ता, सूरज जायसवाल, सुबोध ठाकुर, अमित रघुवंशी, जीतू यादव आदि लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम संयोजक सम्राट सिंह रघुवंशी के देखरेख यात्रा का आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के सदस्यों ने निकाली प्रभात फेरी, तिरंगा फहराने का दिया संदेश
आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गयी, जो शहर के सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने शहरवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश के साथ मनाने और हर घर तिरंगा फहराने के साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की. प्रभात फेरी के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते रहे. इस प्रभात फेरी में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों के साथ संवेदक और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

आदित्यपुर के बाबा आश्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री ने किया तिरंगा का वितरण
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 34 के बाबा आश्रम में घर- घर तिरंगा वितरण कर लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाने की अपील की गयी. इस दौरान बाबा आश्रम के लोग देशभक्ति से सराबोर नजर आए और स्वतः ही अपने- अपने घरों में तिरंगे को ससम्मान फहराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दीपक सिन्हा, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सिंह, प्रबोध पाठक, भाजयुमो मंडल मंत्री मंटू उपाध्याय, बृजेश झा, कन्हैया झा, दीपक सिंह, शुभम झा, मुकेश कुमार, अशोक साह, पीयूष झा, रमेश झा एवं अन्य ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. (नीचे भी पढ़ें)

कांग्रेसियों ने जुबली पार्क से निकाली गौरव यात्रा, गांधी मैदान की सभा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- स्वतंत्रता दिवस पर गोपाल मैदान में भी फहराएंगे तिरंगा
कांग्रेसियों ने रविवार को प्रदेश के सरायकेला, चाइबासा समेत सभी जिला मुख्यालयों पर गौरव यात्रा निकाली. इसी सिलसिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जुबली पार्क से तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गयी. गौरव यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे. गांधी मैदान में सभा के लिए मंच बनाया गया था. इस मौके पर कांग्रेस के कई नेताओं ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर यह गौरव यात्रा निकाली गई है. सभी कांग्रेसियों ने तिरंगा फहराया. वही सोमवार को गोपाल मैदान में पूरी करेंगे. गोपाल मैदान में वह तिरंगा फहराएंगे. यह बड़ा कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा कि वह कभी गोपाल मैदान में तिरंगा फहराने का सपना देखा करते थे. लेकिन उनका यह सपना पूरा हुआ. तो उन्हें बड़ी खुशी मिली. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपाइयों को नकली राष्ट्रवादी कहा और कांग्रेसियों को असली राष्ट्रवादी बताया. (नीचे भी पढ़ें)

पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के अंतिम दिन शामिल हुई सांसद गीता कोड़ा, गाजे-बाजे के साथ निकला तिरंगा यात्रा
केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के साथ कांग्रेसियों ने 9 से 14 अगस्त तक आजादी गौरव यात्रा कार्यक्रम चलाया. इस दौरान देशभर में कांग्रेसी नेताओ ने अपने- अपने क्षेत्र में 75 किमी पदयात्रा कर प्रत्येक वर्ष के लिए एक किलोमीटर समर्पित कार्यक्रम चलाया. 75 किलोमीटर की प्रत्येक जिला में हाथों में तिरंगा लेकर भारत वासियों को आपस में जोड़ने का संकल्प लेकर और मिली हुई आजादी का महत्व जन- जन तक पहुंचाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुआ से लेकर चाईबासा तक 12 अगस्त से शुरू हुआ पदयात्रा 14 अगस्त को शहीद पार्क आकर संपन्न हुआ. रविवार को झींकपानी से पदयात्रा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में निकाली गई. जिसका स्वागत चाईबासा कॉलेज मोड़ पर सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने किया. जोरदार बारिश के बीच कांग्रेसी हाथों में तिरंगा लेकर शहीदों के सम्मान में नारेबाजी करते हुए अपने पदयात्रा को जारी रखा. रास्ते में कई जगहों पर पद यात्रियों का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया. साथ ही नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बिरसा चौक पर गाजे- बाजे के साथ पद यात्रियों का स्वागत किया गया. जुलूस पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए सदर थाना होकर शहीद पार्क पहुंच कर महात्मा गांधी एवं शहीदों को माल्यार्पण कर समापन किया गया. इससे पूर्व कई पदयात्री जो कि लगातार पदयात्रा में शामिल रहे उन्हें सम्मानित भी किया गया. आजादी गौरव यात्रा के समापन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मधु कोड़ा ने आजादी के महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के लिए काफी कुर्बानियां हमारे पूर्वजों ने दी है. आजादी की लड़ाई में सभी जाति मजहब के आम लोगों ने कुर्बानियां दी है. हमें एकजुट होकर अपनी आजादी को बनाए रखना है, ताकि एक राष्ट्र के रूप में भारत सबसे आगे रहे. कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का तिरंगा और देश के प्रति समर्पण प्रेरणादायक और गौरवमयी है. आजादी के पूर्व से लेकर आजादी के बाद तक कांग्रेस का बलिदानी परंपरा रहा. जिस पर हमें गर्व है. उपस्थित जनसमूह को लगातार 75 किलोमीटर यात्रा करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सबों का आभार जताते हुए कहा कि देश हित में कांग्रेस सबसे आगे है. हर कुर्बानी देने को तैयार है. वहीं सांसद गीता कोड़ा ने पद यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पर कांग्रेस पार्टी को गर्व है. आप सबों ने जिस कर्मठता से 75 किलोमीटर की पदयात्रा की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत की भावना से ही ऐसा संभव है. उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को एवं पदयात्रा के क्रम में जिसने भी सहयोग किया सभी का सांसद गीता कोड़ा ने आभार व्यक्त किया. साथ ही मीडिया को भी उन्होंने धन्यवाद दिया. गौरव यात्रा के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, रंजन बोयपाई, नितिमा बारी, प्रितम बांकिरा, जंग बहादुर, मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, विवेक विशाल प्रधान, नूतन ज्योति सिंकु, लक्ष्मण हासदा, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया. गौरव यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चाम्पिया, नितिमा बारी, दिकु सावैयां, अशरफुल होदा, ललित कुमार दोराईबुरु, जंग बहादुर, ईस्माइल सिंह दास, बालेश्वर हेम्ब्रम, अनिता सुम्बरुई, राज कुमार रजक, चंद्रशेखर दास, किष्टो गोप, समीर बिरुली, मोहन सिंह हेम्ब्रम, जितेन्द्र नाथ ओझा, मायाधर बेहरा, त्रिशानु राय, नूतन बिरुवा, मुकेश कुमार, डॉ. क्रांति प्रकाश, सुनील सावैयां, विषम मुंडा, राहुल लाल दास, सनातन बिरुवा, मासूम रजा, विवेक विशाल प्रधान, रितेश कुमार तामसोय, भगरथी बारीक, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, रंजीत यादव, अमन महतो, शैलेश गोप, सन्नी देवगम, सुशील हेस्सा, अभिजीत चटर्जी, चरण पाल सिंह, सुखलाल हेम्ब्रम, सन्नी रॉबर्ट, अविनाश कोड़ाह, आलोक बिरुली, मो.सलीम, सिकुर गोप, सुनील बिरुली, सुकरा लोहार, जनार्दन गोप, जहांगीर आलम, विश्वनाथ तामसोय, पूर्ण चन्द्र सावैयां, जितेन्द्र बारी, जय सिंह बारी, मथुरा चाम्पिया, फिरोज अशरफ, हरीश चंद्र बोदरा, राजेन्द्र कच्छप, प्रधान सुंडी, अर्जुन दोराईबुरु, मोहित सुल्तानिया, जितेन्द्र दास, गणेश तिवारी, रकेश कुमार सिंह, पुतुल पान, योगेश लाल, निकेश नायक, मुकेश दास, सुखलाल सरदार, नारायण निषाद, राजू कारवा, बसंत गोप, रामजी शर्मा, मंत्री गोप, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सरायकेला के बजरंगबली मंदिर परिसर में निकली तिरंगा यात्रा
सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय भावना के उत्सव के तहत निकाली गई . इस यात्रा में पूरे सरायकेला नगर क्षेत्र से सैकड़ों लोग झंडा और बैनर लेकर शामिल रहे. इस दौरान बच्चों युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर सीनी के छात्रों द्वारा बैंड की धुन में लोगों ने कदमताल किए. इस अवसर पर विशाल तिरंगा पूरे शहरी क्षेत्र में लहराता हुआ भ्रमण किया. जिससे पूरा सरायकेला नगर क्षेत्र तिरंगामय बना रहा. कार्यक्रम का समापन अखंड भारत संकल्प दिवस के साथ पुराना बस स्टैंड बजरंगबली मंदिर के समीप भारत माता की प्रतिमा के समीप 21 आरती की थालियों के साथ भारत माता की भव्य आरती के साथ किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी कर रहे थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, भाजपा नेता रमेश हंसदा, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, गणेश महंती, राजकुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य पार्थसारथी आचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर सिनी के प्राचार्य सत्येंद्र राम, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रतन चौधरी, आशुतोष चौधरी, हनी चौधरी, अंकित अग्रवाल, टोनी डालमिया, छऊ नृत्य कलाकार मनोरंजन साहू, ज्योति लाल साहू, अभय अग्रवाल, कृष्णा राणा, अविनाश कवि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और सरायकेला वासियों ने अपनी सहभागिता निभाई एवं राष्ट्र भावना प्रदर्शित किया. कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच सहित कई संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव आजादी के 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. आजादी के दीवानों और मस्तानों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान किया. नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने वीर जवानों और महापुरुषों के सम्मान के इस उत्सव विशाल तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड व जिला प्रशासन ने धूमधाम से मनाई अमृत महोत्सव
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित क्रॉस कंट्री सह मैराथन दौड़ का शुभारंभ करते हुए जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि आजादी हमें भीख से नहीं मिली है, बल्कि हजारों लोगों की कुर्बानी और समर्पण का यह परिणाम है, कि हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस आजादी के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है उसको बचाए रखना हमारा दायित्व है. गागराई ने धावकों को मैराथन दौड़ के माध्यम से खुद को फिट रखने का आह्वान किया. इस दौरान सैकड़ों धावकों की दौड़ की शुरुआत गेस्ट हाउस स्थित इंडोर स्टेडियम से हुई और सरायकेला नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजर कर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुई. इस दौड़ के दौरान प्रतिभागी भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे. दौड़ में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार झा एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, तीरंदाजी प्रशिक्षक हिमांशु मोहंती, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो और संजय सुंडी भी शामिल थे. इस दौरान विजेता महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading