खबरKU-Jamshedpur-co-opretive-college-loss : को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य प्रो वीके सिंह का निधन, कोल्हान...
spot_img

KU-Jamshedpur-co-opretive-college-loss : को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य प्रो वीके सिंह का निधन, कोल्हान के उच्च शिक्षा जगत को बड़ा नुकसान

राशिफल

जमशेदपुर : गुरुवार का दिन कोल्हान के राजनैतिक के साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लिए मर्माहत करने वाला दिन रहा। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) वीके सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनके सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास पर ही आज दोपहर करीब 3:00 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद तुरंत उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय प्रो वीके सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री से भरा परिवार छोड़ गए हैं। वह मूलतः बिहार के औरंगाबाद के नवीनगर स्थित बड़ेम गांव के रहने वाले थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर के भालूबासा हरिजन विद्यालय से हुई थी। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सहपाठी रहे थे। स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री उन्होंने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से ही ग्रहण की थी। प्रो वीके सिंह मैथेमेटिकल इकोनॉमिक्स के विद्वान माने जाते थे। उनके छात्र कई बड़े पदों पर कार्यरत हैं। उनके निधन पर एआईफुकटो के राष्ट्रीय सचिव डॉ विजय कुमार पीयूष, डॉ संजीव कुमार सिंह समेत को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading