खबरLockdown 2.0 : Red Cross Society का 24वें दिन भी जारी रहा...
spot_img

Lockdown 2.0 : Red Cross Society का 24वें दिन भी जारी रहा रक्तदान शिविर व लोगों की दी गयी खाद्य सामग्री

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लगाये गये लॉक डाउन पीरियड 2.0 के 3तीसरे तथा 24वें दिन लगातार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखा गया। इस कड़ी में जहां नियमित रूप से ब्लड बैंक को सहयोग प्रदान कर रक्तदान किया गया, वहीं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक घरेलू खाद्य सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी, जिनके पास कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं था। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूची के अनुसार 110 लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी, वहीं अन्य माध्यमों से 140 पाकेट खाद्य सामग्री प्रदान की गयी, इस प्रकार कुल 250 पाकेट सामग्री का वितरण आज रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देख रेख में चल रहे पीड़ित मानवता की सेवा के इस अभियान में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, समाजसेवी व पेट्रन अरुण बाकरेवाल, पेट्रन राज सुदीप नारायण चौधरी, शंकर लाल गुप्ता, विमल भालोटिया, विशाल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, डी. के. घोष, राधेश्याम कुमार, गीता सिंह, अशोक सिंह, राधाकान्त वर्मा, अमित जिया, नयन पंडया, अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मानगो, कपाली, पारडीह की बस्तियों में रेड क्रॉस के पेट्रन आशीफ महमूद, प्रो. एम. नज्म अंसारी, मोहम्मद मुस्तफा अली, डॉ. ए. वाहीद खान, मो. आफताब आलम एवं रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं द्वारा कच्चा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान अभियान के कारण अब तक लगभग 400 यूनिट रक्त जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने नियमित रक्तदाताओं से अनुरोध किया कि वे इस पूरी महीने जमशेदपुर ब्लड बैंक आकर अपना रक्तदान करें उन्होने साथ ही आग्रह किया कि अभी जरूरत के समय हर स्वस्थ व्यक्ति अपने परिजन के लिए स्वयं रक्तदान करें ताकि रक्त की इस कमी को दूर किया जा सके। श्री सिंह ने अनुरोध किया कि लॉक डाउन 2.0 शुरु होने से अब जरुरतें और बढ गयी हैं, इसलिए लोग आगे बढ़कर रेड क्रॉस के साथ मदद का हाथ बंटाये।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading